नैनीताल में जन आक्रोश रैली की तैयारी तेज, कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
October 09, 2024
•
461 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में जन आक्रोश रैली की तैयारी तेज, कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में और नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक में 21 अक्टूबर को होने वाली जन आक्रोश रैली और कमिश्नरी घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली की रूपरेखा और दिशा-निर्देश दिए। संजीव आर्य ने बताया कि रैली की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा करेंगे। इस रैली में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता भाग लेंगे।
रैली के बाद, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने जानकारी दी कि तानाशाही और अफसरशाही के विरोध में 21 अक्टूबर को पंत पार्क में आयोजित इस जन आक्रोश रैली में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!