जनहित संस्था नैनीताल: विकास, स्वास्थ्य और सामुदायिक एकता पर जोर
November 17, 2024
•
408 views
सामान्य
उत्तराखंड: जनहित संस्था नैनीताल: विकास, स्वास्थ्य और सामुदायिक एकता पर जोर
आज रविवार, दिनांक 17 नवंबर 2024 को जनहित संस्था नैनीताल की बैठक राम सेवक सभा, मल्लीताल के सभागार में संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
1. सद्भावना भोज का आयोजन:
माह नवंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में संस्था द्वारा सद्भावना भोज का आयोजन कर सामुदायिक एकता को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
2. शहर के मार्गों की मरम्मत:
नैनीताल के जीर्ण-शीर्ण मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही के लिए पत्राचार किया जाएगा।
3. बी.डी. पांडेय चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं:
बी.डी. पांडेय राजकीय चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद, संस्था ने पुनः न्यायालय का सहारा लेने का विकल्प विचाराधीन रखा।
बैठक में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह एवं श्रीमती दिव्या साह, प्रो. ललित तिवारी, महासचिव महेश चन्द्र, वकील उद्दीन, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, मीडिया प्रभारी जी.के.ए. गौरव बब्बी, नन्द लाल, नितिन साह, श्रीमती देवकी कुंवर, श्रीमती चंद्रा पंत, नफीस अहमद, विजय साह, रईस अहमद, और अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!