नैनीताल : डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सफलता हासिल की
September 19, 2024
•
568 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) का परिणाम घोषित किया, जिसमें डी.एस.बी. परिसर की छात्रा डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने सफलता प्राप्त की है। डॉ. प्रियंका ने प्रो. नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में "उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं" विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उन्होंने 2017 में यू.सेट, 2018 में नेट और 2022 में पी.एच.डी. की डिग्री हासिल की।
डॉ. प्रियंका की इस सफलता पर डी.एस.बी. परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग ने खुशी व्यक्त की है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शोध निर्देशक प्रो. नीता बोरा शर्मा और अपने माता-पिता को दिया।
उनकी सफलता पर डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, उपसचिव डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. रितेश साह, विभाग की डॉ. कल्पना अग्रहरी, डॉ. भूमिका, डॉ. हरदेश कुमार, और डॉ. मोहित रौतेला सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!