प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा अध्यक्ष,दोबारा सौंफी कमान
March 10, 2025
•
293 views
सामान्य
उत्तराखंड: प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा अध्यक्ष
नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान दोबारा सौंपी है। उनके नेतृत्व क्षमता और सभी को साथ लेकर चलने की शैली को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
आज पार्टी कार्यालय में प्रताप बिष्ट के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
संगठन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता
पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा,
“जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।
उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी हुई नियुक्तियां
इसके अलावा, भाजपा ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं:
1. रुद्रप्रयाग – भारत भूषण भट्ट
2. चंपावत – श्री गोविंद सामंत
3. नैनीताल – प्रताप बिष्ट
4. देहरादून – सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
5. पिथौरागढ़ – गिरीश जोशी
6. उधमसिंह नगर – कमल जिंदल
7. टिहरी – उदय सिंह रावत
8. चमोली – श्री गजपाल बर्तवाल
9. बागेश्वर – श्रीमती प्रभा गड़िया
10. अल्मोड़ा – श्री महेश नयाल
11. काशीपुर – मनोज पाल
12. पौड़ी – श्री कमल किशोर रावत
13. देहरादून ग्रामीण – मीता सिंह
14. ऋषिकेश – राजेंद्र तड़ियाल
15. कोटद्वार – राजगौरव नोटियाल
16. उत्तरकाशी – नागेंद्र चौहान
17. रुड़की – डॉ. मधु
18. हरिद्वार – श्री आशुतोष शर्मा
भाजपा संगठन की इस नई टीम से पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!