हल्द्वानी: लापता बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, ५ गिरफ़्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 25, 2024 634 views
हल्द्वानी:  लापता बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, ५ गिरफ़्तार सामान्य
उत्तराखंड: जवाहर नगर क्षेत्र से लापता दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। उन्हें अगुवा करने के आरोप में महिला समेत पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग किशोर भी शामिल है। किशोर वनभूलपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि बीती 21 जून को वार्ड 14 जवाहर नगर में रहने वाली राधा गोस्वामी पत्नी रविन्द्र नाथ गोस्वामी ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 15 साल की पुत्री और किराएदार की 12 साल की पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। उनकी ढूंढ खोज भी की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर मिलने पर किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किशोरियों की बदामदगी के लिए चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने लापता किशोरियों के रिश्तेदारों के साथ ही अन्य माध्यमों से उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गुमशुदाओ के घरो के आस पास, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किए। सीसीटीवी फुटेज में दोनो लापत किशोरियां रोडवेज बस स्टेशन से एक युवक के साथ ई रिक्शा में सवार होकर मंगलपड़ाव की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने ई रिक्शे में सवार बालक के बारे में जानकारी हासिल की तो उसकी पहचान 16 वर्षीय बालक निवासी जवाहर नगर वनभूलपुरा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने बालक के रिश्तेदारो, दोस्तो, पहचान वालो आदि से गहन पूछताछ की। साथ ही गुमशुदा बालिकाओं और बालक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन प्राप्त की। उनकी लोकेशन बदायूं के सहसवान में मिली तो एक टीम को बदायूं के लिए रवाना कर दिया गया। इसके दूसरी पुलिस टीमों को काशीपुर, मुरादाबाद, दिल्ली भेजकर गुमशुदाओ की तलाश की गयी और उन क्षेत्रो गुमशुदाओ व संदिग्ध बालक के रिशतेदार, पहचान वाले, दोस्तों के घर जाकर तलाश तथा पूछताछ की गयी। इस दौरान पुलिस को जानकाीर मिली कि बालक ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को अपनी बहन निशा उर्फ नूरीन पत्नी उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं के घर पर छिपा दिया। एससपी ने बताया कि निशा ऊर्फ नूरीन को भी पता थ कि दोनों बालिकाओं को अपहृत कर यहां लाया गया है लेकिन उसने दोनों को अपने घर पर छिपाकर रखा। इसके बाद नूरीन उर्फ निशा व उसके पति उजैर उर्फ आसिफ और मामा मो. अब्दुल शमी उर्फ भोला ने दोनों को अन्यत्र भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि गुमशुदा बालिकाओं की तलाश में पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरा फुअेज खंगले डाले। एक फुटेज में संदिग्ध बालक व गुमशुदा बालिकाएं बरेली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस टीम और ज्यादा सक्रिय होगी गई। वहीं वनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भकुनी और एसओजी की टीम को लापता बालिकाओं के मुजफ्फरनगर में होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने वहां पर धावा बोल कर नाबालिग बालिकाओं और बालक को रेलवे स्टेशन मंसूरपुर मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वनभूलपुरा में रहने वाले आमिल नामक युव ने ही दोनों का अपहरण कराया था और इसके लिए नाबालिग बालक को मोहरा बनाया था। इसके लिए उसे दो हजार रूपए भी दिए थे। आमिल ने ही दो दिन तक उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा था जिसके बाद उन्हें बदायूं भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर, निशा उर्फ नूरीन पनि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं, उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं, अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी लाइन नंबर 17 थाना बनभूलपुरा और नाबालिग बालक शामिल है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, मंगलपड़ाव चैकी प्रभारी दिनेश जोशी, हे. कां. इशरार नवी, ललित श्रीवास्तव, कां. राजेश बिष्ट, भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, कां. गौरव जौशी, अरुण राठौर, नवीन राणा, एसआई फिरोज आलम, मनोज कुमार, कां. संतोष बिष्ट, कारज सिंह, एसआई विरेन्द्र चन्द्र, अनिल कुमार, कां. महबूब आलम, मुनेन्द्र, शिवम शामिल रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories