पुलिस की तत्परता से युवती की जान बची, झील में कूदकर आत्महत्या का किया था प्रयास
January 17, 2025
•
351 views
सामान्य
उत्तराखंड: पुलिस की तत्परता से युवती की जान बची, झील में कूदकर आत्महत्या का किया था प्रयास
नैनीताल। आज दिनांक 17-01-2025 को थानाध्यक्ष श्री विमल कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ थाना भीमताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, भीमताल झील के किनारे एक युवती को पेड़ से झील में कूदते देखा गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी की सहायता से युवती को झील से सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद, मौके पर एक महिला पुलिस कर्मी को बुलाकर युवती को थाना भीमताल भेजा गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने पिता की डांट से नाराज होकर जान देने के इरादे गे सील में कूदी थी। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने युवती को परिवार के सुपुर्द कर दिया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!