पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में नैनीताल जिले में शांतिपूर्ण मतदान प्रारंभ, मतदाताओं में उत्साह
July 28, 2025
•
282 views
सामान्य
उत्तराखंड: पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में नैनीताल जिले में शांतिपूर्ण मतदान प्रारंभ
चार विकासखंडों के 522 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू, मतदाताओं में उत्साह
हल्द्वानी, 28 जुलाई – त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद नैनीताल में सोमवार को द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुआ। जिले के चार विकासखंडों – भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर – के 522 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़े उत्साह के साथ मतदान करते नजर आए। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं संबंधित अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव कराना है, जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी या दबाव को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनपद प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!