सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना से छह मरीजों की मौत
October 20, 2020
•
850 views
जनहित
उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में 336 नए मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हो गई और कुल मिलाकर 58360 हो गयी।
इसमें से 51486 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट पहली बार 88 प्रतिशत से अधिक हो गया है
स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार सोमवार को 11632 सैंपल जांच की रिपोर्ट निगेटिव आयी। जबकि 336 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून जिले में 84 पौड़ी में 82 चमोली में 62 नैनीताल में 25 उघमसिंह नगर में 19 उत्तरकाशी में 18 हरिद्वार में 16 पिथौरागढ़ में 10 रुद्रप्रयाग में आठ बागेश्वर ओर चंपावत में 4-4 टिहरी में तीन अल्मोड़ा जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला। प्रदेश में 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!