परशुराम जयंती पर अवकाश और ब्राहमणों के आरक्षण होना चाहिए
April 04, 2021
•
860 views
धर्म
उत्तराखंड: अखिल भारतीय उत्थान महासभा ने आज एक होटल में पत्रकार वार्ता की। वार्ता में अखिल भारतीय उत्थान महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पन्डित विशाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हर जाति के संगठन कार्य कर रहे हैं। लेकिन ब्राह्मण समाज काफी पीछे चला गया है।प्रदेश के 22 लाख ब्राह्मण सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। कश्मीर में 5 लाख से अधिक कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुआ। राजस्थान में भी ब्राह्मणों के लिए 5% आरक्षण है। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारी मांगे मांगनी चाहिए उन्होंने कहा कि एक विशेष जाति के 90% लोग उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों पर हैं ब्राह्मणों की भी सरकार में भूमिका होनी चाहिए और ब्राह्मण समाज का मुख्यमंत्री होना चाहिए। पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि सरकार को हमारी मांगे माननी ही होंगी। उन्होंने मांग की कि गरीब कन्याओं के विवाह में 50000 से 100000 (एक लाख) तक की आर्थिक सहायता दी जाए। परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। ब्राह्मणों के लिए भी आरक्षण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में ब्राह्मण समाज की 65 इकाइयां काम कर रही है। आज पत्रकार वार्ता में पंडित विशाल शर्मा के अलावा हल्द्वानी के नगर महामंत्री ललित मोहन पांडे वह प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू पांडे शामिल रहे।।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!