एनयूजे आई नैनीताल कार्यकारिणी का विस्तार: पंकज कुमार महासचिव और गणेश कांडपाल कोषाध्यक्ष नियुक्त
February 19, 2023
•
374 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। देश का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया
उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी की सहमति से नैनीताल अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया हैं। जिसके तहत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी मे धारी से पत्रकार गंगा सिंह बिष्ट को वरिष्ठ-उपाध्यक्ष, नैनीताल से एसएम इमाम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , भवाली से विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, नैनीताल से तेज सिंह को उपाध्यक्ष, नैनीताल से गुंजन मेहरा को महिला उपाध्यक्ष, नैनीताल से पंकज कुमार को महासचिव, नैनीताल से सुरेश कांडपाल को सचिव, नैनीताल से अजमल हुसैन को सचिव, नैनीताल से संतोष बोरा को सचिव , नैनीताल से रितेश सागर को संगठन मंत्री, धारी से प्रदीप कुमार को उपसचिव , गरमपानी से कैलाश नेगी को उपसचिव व नैनीताल से गणेश कांडपाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया हैं।
जिसपर नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी ने एनयूजे-आई के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों से पद की गरिमा का निर्वहन व संगठन के नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा की हैं। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को एनयूजे-आई के समस्त पदाधिकारियो व सदस्यों ने बधाइयां दी हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!