नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती मनाई गई
November 14, 2024
•
493 views
जनहित
उत्तराखंड: नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती मनाई गई
नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा आज पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पंडित नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दूरदर्शी और प्रगतिशील नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, और देशवासी उन्हें सदा स्मरण करेंगे।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, सरस्वती खेतवाल, राजेन्द्र मनराल, हिमांशु पांडेय, विनोद परिहार, कनक साह, रोहित जोशी, ललित बोरा, बंटू आर्या, कैलाश अधिकारी, संदीप कुमार, सुखदीप सिंह आनंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!