एच.एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट: बीएसएसवीए ने सनवाल स्कूल को हराकर ख़िताब जीता

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 15, 2024 243 views
एच.एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट: बीएसएसवीए ने सनवाल स्कूल को  हराकर ख़िताब जीता सामान्य
उत्तराखंड: ### 76वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट: बीएसएसवीए ने सनवाल स्कूल को 1-0 से हराकर खिताब जीता आज नैनीताल के डी.एस.ए. मैदान में सी.आर.एस.टी.सी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित और द नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बीएसएसवीए (BSSVA) ने सनवाल स्कूल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले 15 मिनट में अक्दस द्वारा किए गए गोल ने बीएसएसवीए को निर्णायक बढ़त दिलाई, जो मैच के अंत तक कायम रही। मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल बैंक लिमिटेड के जीएम और सीओओ डॉक्टर प्रदीप पंत ने पुरस्कार वितरित किए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वीपी एचआर अजय सेठ और एवीपी मार्केटिंग राजेश भट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित तिवारी ने किया, जबकि महासचिव डॉक्टर मनोज बिष्ट ने सभी का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट के सफल समापन पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्र लाल साह की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित साह और एन.एस. बिष्ट को शॉल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अखिलेश बावड़ी द्वारा 15 टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को बूट प्रदान किए गए। "दुआ स्पेशल" पुरस्कार आदित्य चौधरी (सेंट जोसेफ), रजत जोशी (पीपी जेएस दुर्गापुर), निशांत (सीआरएसटी), और ऋषभ (बीएसएसवीए) को दिए गए। स्वर्गीय शैलेंद्र साह स्मृति पुरस्कार "प्रॉमिसिंग प्लेयर" का खिताब मानव (सनवाल स्कूल) को मिला, जबकि "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" का खिताब निर्भय मेहरा (बीएसएसवीए) ने जीता। विजेता टीम बीएसएसवीए को एच.एन. पांडेय कप, नैनीताल बैंक ट्रॉफी, रेप्लिका और व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। रनर-अप टीम सनवाल स्कूल को चरण दास कप, नैनीताल बैंक ट्रॉफी और रेप्लिका से सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रही सेंट जोसेफ की टीम ने इंदिरा बिष्ट कप जीता, जबकि चौथे स्थान पर रही पीपी जे दुर्गापुर की टीम ने दर्शन साह कप जीता। इस टूर्नामेंट में कुल 14 स्कूलों की 15 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर दीपक पंत ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए खेल भावना की प्रशंसा की। एक्स-सर्विसमेन की फेयर प्ले ट्रॉफी सीआरएसटी और बीएसएसवीबी को संयुक्त रूप से दी गई। मुख्य अतिथि को शॉल उड़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल मैच बेहद रोचक रहा और अंत में राष्ट्रगान भी गाया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट, जगदीश लोहनी, लक्ष्मण दास, मोहित लाल साह, बीएस मेहता, धर्मेंद्र शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, शैलेंद्र बर्गली, शैलेंद्र चौधरी, भूपल नयाल, अजय मोहन, रितेश साह, विनोद साह, डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल (पूर्व विधायक), एडवोकेट प्रकाश पांडे, प्रिंसिपल बीएस मेहता, प्रिंसिपल ए इमैनुएल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, तारा बोहरा, मुन्नी तिवारी, कमलेश पांडे, भुवन बिष्ट, विश्व केतु वैद्य आदि उपस्थित रहे। रेफरी के रूप में प्रेम बिष्ट, भास्कर, अपूर्व बिष्ट, चारू, सुनील पटवाल और शैलेंद्र चौधरी ने मैच का संचालन किया।
एच.एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट: बीएसएसवीए ने सनवाल स्कूल को  हराकर ख़िताब जीता body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories