नैनीताल में लागू होगा ‘इंट्री टेक्स’, अब नगर पालिका स्वयं करेगी चुंगी और पार्किंग का संचालन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 03, 2025 242 views
नैनीताल में लागू होगा ‘इंट्री टेक्स’, अब नगर पालिका स्वयं करेगी चुंगी और पार्किंग का संचालन सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में लागू होगा ‘इंट्री टेक्स’, हाईकोर्ट के आदेश पर ठेके किए गए रद्द अब नगर पालिका स्वयं करेगी चुंगी और पार्किंग का संचालन, सिर्फ UPI से होगी टैक्स वसूली नैनीताल। नैनीताल आने वाले वाहनों से अब “नैनीताल इंट्री टेक्स” के रूप में शुल्क वसूला जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत नगर पालिका ने लेकब्रिज चुंगी और कार पार्किंग के ठेके रद्द कर दिए हैं और अब इनका संचालन स्वयं सहायता समूहों की मदद से नगर पालिका स्वयं करेगी। नगर पालिका ने पहले ही डी.एस.ए. कार पार्किंग और मेट्रोपोल कार पार्किंग के टेंडर निरस्त कर दिए थे। इसके साथ ही, शहर में प्रवेश करने वाले तीनों मुख्य मार्गों पर टैक्स वसूली के लिए नए बूथ बनाए जाएंगे। हाईकोर्ट का आदेश: कैश नहीं, सिर्फ UPI से होगी वसूली गुरुवार को हुई सुनवाई में नगर पालिका ने कोर्ट को अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत किया। इस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि चुंगी वसूली अब केवल ‘UPI स्कैनर कोड’ के माध्यम से ही की जाएगी, ताकि नगद लेनदेन के कारण सड़क पर लगने वाले जाम से बचा जा सके। हालांकि, नगर पालिका ने नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन वसूली में कठिनाई की बात कही, लेकिन हाईकोर्ट ने इस दलील को अस्वीकार कर दिया। महत्वपूर्ण पद खाली, हाईकोर्ट ने जल्द भर्ती के दिए आदेश सुनवाई के दौरान नगर पालिका ने हाईकोर्ट को बताया कि पालिका में कर अधीक्षक, सफाई अधीक्षक, कर निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, लेखाकार और सहायक लेखाकार सहित 8 महत्वपूर्ण पद खाली हैं। इससे पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने सचिव, शहरी विकास को निर्देश दिए कि इन पदों को जल्द भरा जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को कोर्ट सख्त, 17 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट हाईकोर्ट ने शहर में ट्रैफिक अव्यवस्था और बिड़ला रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक को 17 अप्रैल को ट्रैफिक प्लान के साथ कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इसके अलावा, हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और नैनीताल की जनता से भी ट्रैफिक सुधार को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। ये सुझाव शपथ पत्र के रूप में हाईकोर्ट में जमा करने होंगे। अगली सुनवाई 17 अप्रैल को हाईकोर्ट ने नगर पालिका को 17 अप्रैल से पहले ‘नैनीताल इंट्री टेक्स’ लागू करने की प्रक्रिया और अन्य सुधारों पर प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories