आज से बैंक 2 बजे तक खुलेंगे
April 22, 2021
•
750 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रदेश में शुक्रवार यानी 23 अप्रैल से सभी बैंक ग्राहकों के लिए सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा चार बजे तक बैंककर्मी अपने कामकाज निपटाएंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंकों को इस बारे में सूचना भेज दी है।
कोरोना संक्रमण से पैदा हुए हालात को देखते हुए बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी ने सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आम ग्राहकों के लिए बैंक खोलने का फैसला लिया है। इसके बाद बैंक कर्मचारी चार बजे तक क्लोजिंग के अलावा कैश मिलान व अन्य काम निपटाएंगे। यह आदेश 23 अप्रैल से प्रभावी होगा और 15 मई तक लागू रहेगा। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारियों के साथ कामकाज किया जाएगा।शुक्रवार, शनिवार, और रविवार को उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे ।बंद के दौरान इन्हें सैनिटाइज करवाया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!