दीपावली में नैनीताल में होगी वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच
November 06, 2023
•
620 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच होगी। इसके लिए मशीन लगा दी है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डीके जोशी ने बताया कि हल्द्वानी और नैनीताल में जांच के लिए मशीनों को लगा दिया गया है। पीसीबी नैनीताल और हल्द्वानी में सामान्य तौर पर जांच करता है। दिवाली के समय 15 दिन की वायु-ध्वनि प्रदूषण की जांच होती है, जिससे पर्व से पहले, दिवाली के दिन और पर्व के बाद कुल 15 दिनों की हवा-ध्वनि प्रदूषण की जांच होती है। यह जांच का काम केवल हल्द्वानी में होता रहा था, पर अब पहली बार नैनीताल में जांच करने का फैसला किया गया है।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डीके जोशी ने बताया कि हल्द्वानी और नैनीताल में जांच के लिए मशीनों को लगा दिया गया है। नैनीताल में पहली बार में दिवाली के समय पंद्रह दिनों की जांच हो रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!