पुलिस महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनंद भरणे ने की बड़ी कार्यवाही, उप निरीक्षक निलंबित
January 08, 2023
•
451 views
जनहित
उत्तराखंड: कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनंद भरणे ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ठेलों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लेते उस क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विवेचना में लापरवाही पर पांच उप निरीक्षक लाइन हाजिर किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में आदेश कक्ष ओआर के दौरान आईजी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। आज सात जनवरी को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं क्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर रूद्रपुर सर्कल का आदेश कक्ष(ओआर) लेकर कई बिंदु पर समीक्षा कर कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा अपने कार्य क्षेत्र किरतपुर ढाल पर ठेलों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री होने तथा सिडकुल से महिलाओं की आवाजाही के दौरान उनसे होने वाली छेड़खानी पर लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया। उप निरीक्षक ललित चौधरी, एंबीराम, मुकेश रावत, विकास रावत, अनुराग सिंह द्वारा अनावश्यक रूप अभियोग की विवेचना में लापरवाही बरतने तथा लंबित रखने पर लाइन हाजिर किया गया। इसके अतिरिक्त 9 मामलों में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!