कूटा ने नवनिर्वाचित विश्वविद्यालय सभा सदस्यों को दी शुभकामनाएँ
April 24, 2025
•
329 views
सामान्य
उत्तराखंड: कूटा ने नवनिर्वाचित विश्वविद्यालय सभा सदस्यों को दी शुभकामनाएँ
नैनीताल, 24 अप्रैल 2025: कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) नैनीताल ने विश्वविद्यालय सभा के ताज़ा निर्वाचित 15 सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी एवं महासचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास और उत्थान में ये नए सदस्य अहम योगदान देंगे।
नवनिर्वाचित सदस्यों में शामिल हैं: श्री अनिल कुमार, श्री अरविन्द सिंह पड़ियार, श्री बहादुर सिंह पाल, श्री बालकृष्ण सांगुड़ी, डॉ. बी.एस. जीना, श्री गणेश चम्याल, श्री हरीश सिंह धामी, श्री जीतेन्द्र कुमार भट्ट, श्री केवल सती, श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, श्री पृथ्वी पाल सिंह, श्री पवन सिंह, डॉ. सुरेश डालाकोटी, श्री विरेन्द्र जोशी एवं श्री युगल किशोर मठपाल।
कूटा प्रतिनिधिमंडल में प्रो. नीली लोधीयल, डॉ. दीपक कुमार, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. रितेश साह, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. युगल जोशी व मेजर प्रो. हरीश बिष्ट भी शामिल थे, जिन्होंने नवनिर्वाचितों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संघ का मानना है कि विश्वविद्यालय सभा में नए सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा, अनुसंधान और छात्र-कल्याण के क्षेत्र में नई दिशाएँ निर्मित होंगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!