डीएसबी परिसर में नवनियुक्त डीएसडब्ल्यू बोर्ड की बैठक सम्पन्न, छात्र सुविधाओं पर चर्चा
September 22, 2024
•
398 views
सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय में नवनियुक्त डीएसडब्ल्यू बोर्ड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सभी प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सूची बनाने, होस्टल एडमिशन, स्पोर्ट्स गतिविधियों के संचालन, और डीएसबी के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित करने पर विशेष चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि कुलपति की अनुमति के बाद इन विषयों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और उनके लिए रचनात्मक प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सहायक डीएसडब्ल्यू प्रो. आरसी जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. गीता तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर शिवांगी, डॉक्टर दीपिका पंत, और डॉक्टर हर्ष चौहान उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!