डॉ. नवीन जोशी बने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के नए महासचिव
September 01, 2024
•
614 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से लिया गया है। डॉ. नवीन जोशी इससे पहले जिलाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि महासचिव पद पर डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति सभी की सहमति से की गई है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे।
डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव के रूप में नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
संगठन ने इससे पहले सुनील पांडे को अध्यक्ष और संजय तलवार को मुख्य संरक्षक के रूप में मनोनित किया था। डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति पर प्रदेश के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!