नयना देवी व्यापार मंडल का मिशन डाक्यूमेंट जारी
December 22, 2020
•
1,093 views
धर्म
उत्तराखंड: मां नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल ने अपने 45 दिनों का विजन डॉक्यूमेंट साझा किया। आज की बैठक में नयना देवी व्यापार मंडल द्वारा लिए गए निर्णय में अस्पताल में 2 दिन फल वितरण, कैलेंडर वितरण , सौंदर्यकरण, हाईकोर्ट में स्पष्टीकरण याचिका, व्यापारी सदस्य का बीमा एवं सैलानियों को आकर्षित करने के लिए छोलिया नृत्य, इत्यादि कार्य नैना देवी व्यापार मंडल करेगा। नयना देवी व्यापार मंडल ने आज अपने 45 दिनों का विजन डॉक्युमेंट साझा किया। नयना देवी व्यापार मंडल के आयोजक सदस्य पुनीत टंडन ने विजन डॉक्युमेंट जारी करते हुए कहा कि क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष्य में गोलघर से रिक्शा स्टैंड एवं गाड़ी पड़ाव को बिजली की मालाओं से सजाया जाएगा। बीडी पांडेय अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को फल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैलेंडरों का वितरण भी नैना देवी व्यापार मंडल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हर व्यापारी सदस्य का 100000(दस लाख) रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्ष भर शाम के समय बंद रहने वाली माल रोड को केवल वीकेंड और सीजन के दिनों में बंद करने के लिए प्रशासन से बात की जाएगी।
2 से 3 सप्ताह में व्यापार मंडल का पंजीकरण भी करा लिया जाएगा। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सीजन में छोलिया नृत्य करवाने, साइकिलिंग को बढ़ावा देने एवं नगर के अलग-अलग हिस्सों का व्यवसायिक हितों के लिए एक दूसरे से जोड़ने की बात भी कही गई है। आज की बैठक में 50 से 60 सदस्यों ने भाग लिया ।आज की बैठक में मुख्य रूप से श्याम टंडन गिरीश कांडपाल ,राजेंद्र बजेठा,सुमित खन्ना, गौरव जैठी, पवन टंडन ,देव कंसल, पुनीत टंडन ,तरुण कांडपाल मनोज शाह, जुनैद अहमद आदि संस्थापक सदस्य शामिल रहे इसके अलावा कई नए सदस्य भी आज की बैठक में शामिल हुए
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!