नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से नवीन जोशी “कन्नू” ने पेश की दावेदारी
December 15, 2024
•
703 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से नवीन जोशी “कन्नू” ने पेश की दावेदारी
निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू, भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला तय
निकाय चुनावों में एक साल तक प्रशासकों की नियुक्ति के बाद अब चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ओबीसी आरक्षण को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।
भाजपा से नैनीताल उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता और भाजपा आईटी सैल के संयोजक नवीन जोशी “कन्नू” ने अपनी दावेदारी पेश की है। नवीन जोशी ने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और कई चुनावों में अहम भूमिका निभाई है।
“प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराएंगे” - नवीन जोशी
नवीन जोशी ने बातचीत के दौरान कहा,
“यदि पार्टी मुझे टिकट देती है, तो मैं प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर पहली बार नैनीताल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाऊंगा। अगर पार्टी किसी और को टिकट देती है, तो भी उसे विजय दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
“डबल इंजन सरकार ने विकास की गति को रफ्तार दी”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “डबल इंजन सरकार” के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि
“जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। इसी के दम पर भाजपा पहली बार नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज होगी।”
नवीन जोशी की मजबूत छवि
सूत्रों की मानें तो नवीन जोशी की छवि नगर में एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता की है। उनके अनुभव और संगठन में सक्रियता को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता भी उनकी दावेदारी का समर्थन कर रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और कांग्रेस में से कौन इस सीट पर बाजी मारता है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!