नैनीताल:एनयूजे-आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर दिया ज़ोर

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 05, 2024 511 views
नैनीताल:एनयूजे-आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर दिया ज़ोर सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजे-आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने गुरुवार को नैनीताल में कहा कि देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अन्य पेशों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था है, उसी प्रकार पत्रकारों के लिए भी यह जरूरी है, ताकि पत्रकारिता के स्तर को बनाए रखा जा सके और पत्रकारों को सुरक्षा मिल सके। रास बिहारी नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम नगर के पत्रकार डॉ. नवीन जोशी के संगठन के प्रदेश महासचिव बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान रास बिहारी ने कहा कि देश में पत्रकारों के लिए कोई विशिष्ट कानून नहीं होने के कारण पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है और पत्रकारों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एनयूजे-आई इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और जल्द ही इन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने रास बिहारी का नैनीताल आने और पत्रकारों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी ने नैनीताल के पत्रकारों की एकजुटता को अपनी नियुक्ति का श्रेय देते हुए कहा कि इस संगठन में उन्हें जो पद मिला है, वह नैनीताल के सभी पत्रकारों की शक्ति का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में इस दौरान संगठन के सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी के हाथों संगठन के प्रेस कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ ने किया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. नवीन जोशी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, भूपेंद्र मोहन रौतेला, गणेश चंद्र कांडपाल, राजू पांडे, तेज सिंह नेगी, डॉ. सुनील भारती, संतोष बोरा, शीतल तिवारी, शैलजा सक्सेना, अजमल हुसैन, गुड्डू ठठोला सहित पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए इसके अलावा, गौरव जोशी, एसएम ईमाम, दामोदर लोहनी, नीतू आर्या, योगिता तिवारी, सुरेश कांडपाल, आकांक्षी माड़मी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार इस बैठक में शामिल हुए और डॉ. नवीन जोशी को बधाई दी। सभी ने रास बिहारी का नैनीताल के एक पत्रकार को प्रदेश स्तर पर दायित्व देने और बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरव प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
नैनीताल:एनयूजे-आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर दिया ज़ोर body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories