नैनीताल:बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बहादुर सिंह बिष्ट घायल
January 03, 2025
•
618 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी: बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बहादुर सिंह बिष्ट घायल
नैनीताल में आज सुबह सडक़ हादसे में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बहादुर सिंह बिष्ट घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वह रोज की तरह सुबह की सैर पर माल रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान UK 04 AP 1685 नंबर की रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के प्रभाव से बहादुर सिंह बिष्ट सड़क पर गिर गए। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, उनको चार टाँके लगे हैं और चेहरे पर भी चोट लगी है उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बहादुर सिंह बिष्ट, ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह बिष्ट के भाई हैं। इस हादसे के बाद खेल जगत में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने सड़कों पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की अपील की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!