नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल, नंदा-सुनंदा के डोले का नगर भ्रमण नही होगा इस बार
September 03, 2021
•
813 views
सामान्य
उत्तराखंड: आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाईन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
श्री गर्ब्याल ने कहा कि कदली वृक्ष के साथ नगर भ्रमण नहीं होगा, साथ ही मेले के दौरान भण्डारा एवं प्रसाद वितरण भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी महोत्सव के अन्तिम दिन डोला नगर भ्रमण नहीं किया जायेगा, साथ ही जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि मन्दिर दर्शन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन किया जायेगा। सीमित संख्या में मन्दिर परिसर के अन्दर श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर के अन्दर कोविड नियमों का पूर्ण पालन करते हुए दर्शन कराये जायेंगे साथ ही मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन सुनिश्चि होगा। देर सांय जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर का भ्रमण किया और मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!