नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित , रामसेवक सभा ने जताया आभार
August 31, 2024
•
527 views
सामान्य
उत्तराखंड: **नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल को ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त**
श्री नन्दा देवी महोत्सव को ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित किए जाने के संबंध में निदेशक संस्कृति द्वारा जारी पत्र के बाद, आज राम सेवक सभा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभा भवन में विधायक सरिता आर्या को शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि यह निर्णय लोक कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक सरिता आर्या ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री लगातार उत्तराखंड की संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।
महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि विधायक सरिता आर्या के अथक प्रयासों से वर्षों पुरानी यह मांग पूरी हो पाई है। इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रो. ललित तिवारी, मोहित लाल साह, राजेन्द्र लाल साह, हरीश सिंह राणा, विक्रम साह, आनंद बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, राजीव बिष्ट, अवनीश उपाध्याय, मोनिका साह, नवीन पांडे, जगदीश तिवारी, जस्सी राम आदि उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!