भव्य होगा नंदा देवी महोत्सव2022, 1सितंबर से 7 सितंबर तक होगा आयोजन
June 26, 2022
•
539 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। राम सेवक सभा नैनीताल कार्यकारिणी की सभा भवन में रविवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया की इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव एक सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होगा ।श्री नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन एक सितंबर को तथा डोला भ्रमण 7 सितंबर को होगा। इस महोत्सव हेतु विभिन्न 18 समितियों का गठन किया गया है। रामलीला महोत्सव 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा ।रामलीला महोत्सव हेतु पात्रों की तालीम अगले सप्ताह से प्रारंभ की जाएगी। नंदा देवी महोत्सव को शासन प्रशासन नगरपालिका एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप से आयोजित होगा. बैठक में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, मनोज जोशी, बिमल चौधरी , विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी , चंद्र प्रकाश साह, कमलेश ढौंडियाल, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, ललित साह एवं प्रो. ललित तिवारी मौजूद रहें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!