11 से 17 सितंबर तक होगा नन्दा देवी मेले का आयोजन
July 17, 2021
•
809 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव के आयोजक राम सेवक सभा ने शुक्रवार को सितंबर माह में होने वाले नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की।
बैठक में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।
भवन में हुई बैठक में तय किया गया कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया की 11 सितंबर को पंचमी के दिन महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। जिसके बाद 12 सितंबर को कदली वृक्ष नगर भ्रमण, 13 सितंबर को मूर्ति निर्माण, 14 सितंबर को अष्टमी पूजन, 15 सितंबर को रामनवमी और 16 सितंबर को दशमी कार्यक्रम तथा 17 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
साथ ही बताया की नंदा देवी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन, नगर पालिका, और मां नैना देवी उदय ट्रस्ट का सहयोग लिया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी, डॉक्टर घनश्याम लाल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मोंटू, डॉक्टर मोहित सनवाल, प्रो. ललित तिवारी, नवीन चंद्र साह, भीम सिंह कार्की, दीपक गुरुरानी, राजेंद्र लाल साह, हिमांशु जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!