नैनीताल नगरपालिका क्षेत्र में भी 1 मई से कोरोना कर्फ़्यू
April 30, 2021
•
1,269 views
जनहित
उत्तराखंड: जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने जनपद में कोरोना कर्फ्यू का विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। अब 1 मई से लगभग पूरे जिले में अग्रिम आदेशों कर्फ्यू लागू रहेगा।
जिले में लगातार कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़ने के साथ ही जिलाधिकारी ने अब कई इलाकों में और कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं जिसमें नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र, चोरगलिया, मुख्य बाजार कालाढूंगी, कोशयाकुटोली, धारी, भीमताल, लालकुआं से सटे ग्रामीण क्षेत्र, बिंदुखत्ता , हल्दूचौड सहित कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में अगले आदेशों तक कोरोना कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!