नैनीताल खाई में गिरी कार
November 01, 2020
•
880 views
पर्यटन
उत्तराखंड: हंस निवास क्षेत्र मल्लीताल नैनीताल में शनिवार शाम पॉलिटेक्निक की ओर आ रही कार सड़क से गिरकर पहाड़ी में एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में कार सवार 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार लगभग 8:00 बजे रात हंस निवास क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह बिष्ट और सुरेंद्र लाल अल्टो कार में सवार होकर पॉलिटेक्निक ओर आ रहे थे इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर खाई में लुढ़क कर पेड़ पर अटक गई। पहाड़ी के नीचे आबादी क्षेत्र होने के कारण लोगों ने गाड़ी गिरने का शोर सुना और हादसे की सूचना पुलिस को दी। लोगों की मदद से कार सवारों को कार से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक हरिचंद कांस्टेबल ललित कांडपाल मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!