कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी किए घोषित
August 10, 2025
•
953 views
जनहित
उत्तराखंड: कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित
हल्द्वानी – कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी और उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योलीकोट–खुर्पाताल की जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट के नाम की आधिकारिक घोषणा की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर धनबल के प्रयोग और आरक्षण में गड़बड़ी कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हालिया पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी जीत की ओर अग्रसर हैं और परिणाम आने पर “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!