नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: दीपा दर्मवाल बनीं अध्यक्ष, देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष
August 19, 2025
•
801 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: दीपा दर्मवाल बनीं अध्यक्ष, देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष
लंबे सस्पेंस के बाद घोषित हुए नतीजे, बीजेपी खेमे में जश्न
नैनीताल, 19 अगस्त नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में दिनों से चला आ रहा राजनीतिक सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है। पूरे प्रदेश की निगाहों में रही इस सीट पर मंगलवार को नतीजे घोषित किए गए।
घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीपा धर्मवाल जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। वहीं देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि इस चुनाव की मतगणना 14 अगस्त की रात को पूरी हो चुकी थी, लेकिन हालात और उठापटक के कारण आधिकारिक परिणाम की घोषणा आज की गई।
बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीपा धर्मवाल की जीत को पार्टी की एकजुटता और जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट की जीत से पार्टी खेमे का उत्साह और बढ़ गया है।
नतीजे घोषित होने के साथ ही अब नैनीताल की राजनीति में चल रहा गतिरोध और असमंजस खत्म हो गया है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!