नैनीताल जिला सोमवार को बना कोरोना संक्रमण में नम्बर वन
July 19, 2021
•
778 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज सामने आया है। चमोली में 2, देहरादून में 2, हरिद्वार में 5 नैनीताल में 12, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन और ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341486 हो गई है। इनमें से 327511 लोग ठीक हो चुके हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!