नैनीताल डिग्री कॉलेज रोड में कार पलटी
July 21, 2023
•
725 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल :राजभवन रोड में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार में सवार तीन लोगों को कॉलेज के छात्रों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि होंडा कार संख्या बी. आर. वी. वाहन संख्या यू.के.04 ए.ए.3498 वाहन स्वामी विजय कुमार कॉमर्स विभाग में प्रोफेसर हैं और सैंट जोसफ और सैंट मरीज में पढ़ने वाले अपने बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहे थे अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे उनके पुत्र और पुत्री को चोट आयी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!