नैनीताल ; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नगर पालिका ने थमाया अतिक्रमण हटाने का नोटिस, जनता में उबाल
May 01, 2025
•
244 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नगर पालिका ने थमाया अतिक्रमण हटाने का नोटिस, जनता में उबाल
नैनीताल, 1 मई:
नैनीताल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपी मोहम्मद उस्मान को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात जहां लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं गुरुवार को भी गुस्सा कम नहीं हुआ। घटना के विरोध में बाजार बंद कराए गए और प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
इधर, नगर पालिका ने भी आरोपी उस्मान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसे अवैध अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उस्मान द्वारा पालिका एवं वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। पालिका ने उसे तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर प्रशासन द्वारा विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन और पुलिस विभाग ने जनता को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। इस बीच, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और महिला आयोग ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से न्याय दिलाने की मांग की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!