नैनीताल में टोल और पार्किंग महंगी! नगर पालिका ने लागू किए नए शुल्क
April 04, 2025
•
774 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल, 04 अप्रैल 2025 – नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका नैनीताल ने टोल ब्रिज और पार्किंग शुल्क में संशोधन करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं,
नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, टोल ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों और पार्किंग की सेवाओं के लिए अब अधिक शुल्क चुकाना होगा।
टोल ब्रिज के नए शुल्क इस प्रकार हैं:
• टोल ब्रिज प्रवेश शुल्क (सामान्य) – ₹300
• पर्किंग शुल्क – ₹300
• बाइक पार्किंग – ₹50
• बाइक प्रवेश शुल्क – ₹100
• U.K.O4. वाहनों के लिए टोल शुल्क – ₹200
• कैशलेस प्रवेश शुल्क – ₹300
• नकद भुगतान पर प्रवेश शुल्क – ₹500
पार्किंग दरों में भी संशोधन:
• लोकल गाड़ियो की अशोक पार्किंग में ₹25 प्रति घंटे की दर से शुल्क देना होगा।
• लोकल पास की गाड़ियों पर कोई शुल्क परिवर्तन नहीं किया गया है।
अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया बाइक से नैनीताल आने वाले पर्यटकों से 100 टोल टैक्स लिया जाएगा। टैक्सी बाइकों से 1 हजार 300 रुपये सालाना, नैनीताल शहर के लोगों से 200 प्रति चक्कर और 800 रूपये सालाना कि दर से पास जारी होंगे। नैनीताल कार्यालयों में आने वाले लोगों से विभागीय दस्तावेज सत्यापन के बाद 5 हजार रुपये का सालाना पास बनाया जाएगा। बताया की नगर पालिका ने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने के लिए ट्रेड लाइसेंस शुल्क लेने का फैसला किया है। जिसके तहत नैनीताल शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल और होमस्टे की पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सूची तैयार की जाएगी। जिनसे संपत्ति कर, सफाई कर समेत अन्य कर वसूले जाएंगे जिससे नगर पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी इसके लिए पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव सर्व समिति से पास किए हैं।
नगर पालिका का कहना है कि शुल्क में यह संशोधन प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, पर्यटन से होने वाली आमदनी बढ़ाने, और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इसके साथ ही, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कैशलेस ट्रांजैक्शन पर रियायत दी गई है।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया:
कुछ व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ सकता है, जबकि कुछ लोगों ने इसे नगर की व्यवस्था सुधारने के जरूरी बताया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!