भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष पौडी ने बेटी की शादी के समस्त कार्यक्रम स्थगित किए
May 21, 2023
•
601 views
सामान्य
उत्तराखंड: भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई भावुक क्षण होता है। मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम समुदाय के युवक से होने जा रही थी।
उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी व भविष्य को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी धूमधाम से किए जाने का निर्णय लिया था। जिसके परिपेक्ष्य में कार्ड छपवाए थे। लेकिन शादी का आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शादी के पक्ष व विरोध में कई प्रकार की बाते सामने आई।
यशपाल बेनाम ने कहा सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता था कि बेटी की शादी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के साए में संपन्न हो। कहा मैं जनभावनाओं का सम्मान करता हूं। बेटी की शादी को लेकर भविष्य में परिवार, शुभ चिंतकों व वर पक्ष के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड में बीजेपी नेता यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी 28 मई को उत्तर प्रदेश में अमेठी के पुरेबाज गांव निवासी मुस्लिम युवक मोहम्मद मोनिस से होनी थी। शादी के लिए मेहमानों को न्यौता भेजा जा रहा है। इस बीच मोनिका और मोनिस की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि उत्तराखंड में एक हलचल सी मच गई। सामान्य सा शादी का कार्ड था लेकिन कार्ड पर यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका के दूल्हे मोहम्मद मोनिस का नाम देखकर हरकोई दंग रह गया और देखते ही देखते यह शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
फिर क्या मुस्लिम परिवार के मोनिस और हिंदू राजपूत परिवार की बेटी मोनिका की शादी का यह कार्ड लोगों को रास नहीं आ रहा था। और देखते ही देखते ट्वीटर से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की बयानबाजी और कमेंट आने शुरू हो गए। यहां तक कि लोग सोशल मीडिया पर इसे ‘लव जिहाद’ का नाम भी देने लगे थे। कुछ लोग तो इस कार्ड के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर भी सवाल उठा रहे थे। असल में यशपाल बेनाम भाजपा से जुड़े हुए हैं।
चर्चाओं का बाजार गर्म होने और तमाम विरोध के बाद भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने अपनी बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। जिसके बाद मामला शांत होता दिख रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!