इस बार दो माह गर्मी बहुत सताएगी,अप्रैल से जून तक रहेगा असर
April 04, 2024
•
813 views
मनोरंजन
उत्तराखंड: पहाड़ से लेकर मैदान तक दो माह रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रहेगी। हल्द्वानी समेत तराई-भाबर के इलाके गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अप्रैल से जून पहले सप्ताह तक गर्मी का कहर अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। इस बार अप्रैल-मई में तापमान के सामान्य से अधिक होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है हल्द्वानी शहर में बुधवार दिनभर धूप और शाम के समय बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम पारा 33.8 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान बढ़ गया। यहां अधिकतम 24.5 और न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, नैनीताल में दिनभर चटख धूप खिली रही। नगर में अधिकतम तापमान 22 न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!