भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मंडल नैनीताल में मोहित लाल साह संयोजक नियुक्त
August 24, 2024
•
533 views
धर्म
उत्तराखंड: **भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मंडल नैनीताल में नई नियुक्तियाँ**
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा उत्तराखंड और जिला नैनीताल द्वारा संगठन के सबसे बड़े महापर्व सदस्यता अभियान के तहत नई नियुक्तियाँ की गई हैं। मंडल महामंत्री मोहित लाल साह को इस सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि महामंत्री मोहन सिंह नेगी और उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट को सदस्य बनाया गया है।
मंडल महामंत्री मोहित लाल साह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडल नैनीताल में राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करने वाले हर परिवार और आम जनता को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
सदस्यता अभियान की शुरुआत हेतु 28 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजे एक मंडल कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीतियाँ बनाई जाएंगी। इसके बाद 1 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
मोहित लाल साह और अन्य सदस्यों की नियुक्ति पर विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह पडियार, मनोज जोशी, नितिन कार्की, दयाकिशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, मोहित आर्या, कैलाश रौतेला, मनोज साह जगाती, भागवत रावत, हरीश सिंह राणा, मारुति नंदन साह, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. ललित तिवारी, मनोज कुमार पंवार, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, जीवन्ती भट्ट, कविता गंगोला, रीना मेहरा, दया बिष्ट, तारा राणा, तारा बोरा, दीपिका बिनवाल, लता दफोटी, गजाला कमाल, आरती बिष्ट, और सोनू साह ने खुशी और समर्थन व्यक्त किया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!