विधायक सरिता आर्या ने बी.डी. पांडे अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
August 06, 2025
•
475 views
जनहित
उत्तराखंड: विधायक सरिता आर्या ने बी.डी. पांडे अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता का लिया जायज़ा
नैनीताल, 6 अगस्त –
भारी बारिश और संभावित आपदाओं की आशंका को देखते हुए नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने मंगलवार को बी.डी. पांडे राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा बारिश और बाढ़ से प्रभावित मरीजों की देखभाल की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव भी सुने।
विधायक ने हाल ही में उत्तरकाशी में हुई आपदा पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति में नैनीताल क्षेत्र की चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी संसाधनों की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
श्रीमती आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा मिले।
इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, आशीष बजाज, कार्यालय मंत्री भारत सिंह, डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, कमल जोशी, विक्रम राठौर, पंकज बरगली, नगर पालिका सभासद गजाला कमाल, भगवत सिंह रावत, कविता गंगोला मौजूद रहे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!