विधायक सरिता आर्या ने किया चार्टन लॉज का निरीक्षण,रास्ते के लिए पांच लाख की घोषणा
September 26, 2023
•
576 views
सामान्य
उत्तराखंड: कल 25 सितंबर को चार्टन लॉज में विधायक सारिता आर्या के द्वारा चंद्र भवन में गोपाल रावत सांसद प्रतिनिधी के अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विधायक सरिता आर्या के द्वारा आश्वासन दिया गया कि चार्टन लॉज की सुरक्षा दिवार को तुरंत बनाया जायेगा दीवार को बनाने में शासन द्वारा पैसे को लेकर कोई कमी नहीं की जायेगी। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि पैसे की विधायक निधि एवं सांसद निधि द्वारा पैसे की कमी को पूरा किया जायेगा। विधायक द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया है कि किसी का भी मकान नहीं तोड़ा जायेगा एवं जो मकानों में ताले लगे हैं सुरक्षा दीवार बनते ही खोल दिये जायेंगें और माननीय विधायक जी द्वारा चार्टन लॉज के रास्ते के लिये पाँच लाख रू0 की धनराशि देने की घोषणा की ।एडीएम प्रमोद कुमार ने चार्टन लॉज की सीवर लाइन एवं नाली की सफाई का आश्वासन दिया। बैठक में मनोज जोशी, तहसीलदार संजय कुमार, दया किशन पोखरिया, कामरान, कैलाश मिश्रा, अनिल ठाकुर, तरूण काण्डपाल व जीनू पाण्डे मौजूद थे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!