अल्मोडा: नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया
August 19, 2022
•
480 views
पर्यटन
उत्तराखंड: उत्तराखण्ड : अल्मोड़ा जिले में पेट दर्द की शिकायत को लेकर चिकित्सालय पहुंची एक नाबालिग के नवजात बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है।जानकारी देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची बहुत सालों से वह अपने ननिहाल में ही रहती थी और 6 महीने पहले नानी की मौत के बाद वो बच्ची को अपने साथ ले आई लेकिन बच्ची ने इस बारे में कभी भी किसी तरह की जानकारी नही दी
बच्ची की मां ने बताया सुबह जब नाबालिग बच्ची के पेट में अत्यधिक दर्द होने लगा तो वे लोग बच्ची को अस्पताल लाये तो यहां बच्ची ने एक नवजात को जन्म दिया है तब जाकर उन्हें पेट दर्द के कारण का पता चला। अस्पताल द्वारा सूचना दिये जाने पर मौके पर कोतवाली से पुलिस की टीम पहुची।
वही जांच अधिकारी हेमा कार्की का कहना है कि नाबालिग से लगातार पूछताछ की जा रही है कि किन लोगों उसके दुराचार किया उसकी पूछताछ की जा रही है अभी युवती कुछ भी नही बता रही है। पीड़ा के दौरान गुरुवार को उसका सामान्य प्रसव किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!