नैनीताल को मिली बड़ी सौगात: मेट्रोपोल होटल परिसर पार्किंग के लिए हुआ आवंटित
May 29, 2025
•
348 views
जनहित
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से ऐतिहासिक सफलता, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने किया मिष्ठान वितरण
नैनीताल, 29 मई।
नैनीताल शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार को अस्थायी रूप से पार्किंग उपयोग के लिए आवंटित कर दिया है।
यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की द्वारा नगर में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने कहा, “नैनीताल में पार्किंग की समस्या लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब इस निर्णय से नैनीताल को बड़ी राहत मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।”
स्थानीय जनता ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ में कमी आएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!