हल्द्वानी में आज फिर से अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील
May 02, 2023
•
342 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी
ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे मंगलवार को दमूवाढूंगा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है।
छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील कर दिया है साथ ही अवैध रूप से एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से लिए जा रहे ब्लड सैंपल के मामले में मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। जिससे मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सील करवा दिया है।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को निर्देश दिये है कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाये
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!