चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत ने सौंफ़ा २१ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 15, 2023 453 views
चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत ने सौंफ़ा २१ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी - प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 21 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नवनियुक्त हुये डाक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा। डा0 रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में जिन चिकित्सालयों में डाक्टरों की कमी है वहां पर शतप्रतिशत चिकित्सक की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेजों में 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी गई है साथ ही प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेजों में शीघ्र ही शतप्रतिशत फैकल्टी उपलब्ध करा दी जायेगी तथा जल्द ही प्रदेश कि चिकित्सालयों में 3000 नर्सिंग स्टाफ की वर्षवार नियुक्ति की जायेगी। मेडिकल कालेज में माइक्रोबाइलोजी विभाग में स्थापित नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब स्थापित हो जाने से नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एन.जी) एक व्यापक समानांतर अनुक्रमण तकनीक है जो अल्ट्रा-हाई थ्रपुट, स्केलेबिलिटी और गति प्रदान करती है। तकनीक का उपयोग पूरे जीनोम या डीएनए या आरएनए के लक्षित क्षेत्रों में न्यूक्लियोटाइड के क्रम को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। डा0 रावत ने कहा कि सरकार पर्वतीय सुदूरवर्ती क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में चिकित्सा के लिए लगातार कार्य कर रही है ताकि आमजनमानस को बेहतर चिकित्सा मिल सके। उन्होंने कहा इसके लिए सरकार अस्पतालों के महत्वपूर्ण पदों लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन आदि टेक्निशियन के 350 पदों के लिए के लिए भर्ती शीघ्र की जायेगी। इससे हमारे प्रदेश के समस्त चिकित्सालयों में टेक्नीशियनों कमी दूर होगी वही आमजनमानस को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा मेडिकल कालेज में 25 करोड की लागत से बनने वाले आडिटोरियम का प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आगामी माह में उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, मदन फर्त्याल, बसंत सनवाल, डा0 अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हर्बोला,प्रताप रैक्वाल के साथ ही मुख्य चिकित्सालधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, प्राचार्य डा0 अरूण जोशी, सीएमएस डा0 गोविन्द सिंह तितियाल, जनसम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती के साथ ही मेडिकल कालेज के डाक्टर, प्रोफेसर एवं स्टाफ उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories