नैनीताल में बडा बाजार स्थित कास्मेटिक की दुकान में लगी भयंकर आग
April 23, 2021
•
858 views
जनहित
उत्तराखंड: गणेश कांडपाल नैनीताल :
नैनीताल मे बड़ा बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दुकान के अंदर धुंआ भरने से फायर बिग्रेड के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दुकान स्वामी आशु ने बताया रोज की तरह दुकान बंद कर नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे। उन्हें पास के दुकानदार ने फोन कर दुकान के अंदर से धुंआ निकलने की जानकारी दी।
फायरब्रिगेड के एसआई चंदन राम ने बताया दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
जिस दुकान में आग लगी थी वह नैनीताल के मुख्य बाजार के बीचोंबीच है और अगर समय रहते फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू नही किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पडोसी दुकानदारों एवं दमकल विभाग के कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!