उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 13-14 मार्च को कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
March 10, 2025
•
428 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड में करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 मार्च तक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे 13 और 14 मार्च को राज्य के 11 जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मार्च के बीच 3500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि 14 और 15 मार्च को 3200 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है।
तापमान में गिरावट, ठंड में होगा इजाफा
बारिश और बर्फबारी के चलते राज्य में तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल देखने को मिले। देहरादून का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यात्रियों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की हिदायत दी गई है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
• 10 से 12 मार्च – उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश।
• 13-14 मार्च – 11 जिलों में बारिश के आसार।
• 10-13 मार्च – 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी।
• 14-15 मार्च – 3200 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना।
मौसम विभाग ने आमजन से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और आवश्यकतानुसार यात्रा व अन्य कार्यों की योजना बनाने की अपील की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!