मॉलरोड से चोरी हुई साइकिल के चोरों को पकड़ा,३ साइकिल हुई थी ग़ायब
February 16, 2023
•
379 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। पुलिस के मुताबिक तल्लीताल बूचड़खाना निवासी असद अहमद शिकायत दर्ज कराई कि 14 फरवरी की रात को मालरोड पर अपनी साईकिलें जंजीर में ताला लगा कर घर चला गया था। सुबह आने पर देखा कि वहां से ताला तोड़कर तीन साईकिल चोरी हो गई।मल्लीताल कोतवाली में कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की टीम गठित कर तत्काल खोजबीन कर रूसी बाईपास से तीन युवकों को मय साइकिल सहित धर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल किया है। तीनों ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी अपने जेब खर्च चलाने के लिए उन्होंने यह साइकिल चोरी की थी।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक धाम सिंह पांगती, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मेहरा, शाहिद अली, वीरेंद्र गोले व बाबू सिंह शामिल थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!