मल्लीताल नगर पालिका के सामने बड़ा हादसा टला, पार्क में घुसी बोलेरो
June 27, 2025
•
656 views
सामान्य
उत्तराखंड: मल्लीताल नगर पालिका के सामने बड़ा हादसा टला, पार्क में घुसी बोलेरो
नैनीताल, 27 जून।
शहर के मल्लीताल क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा टल गया जब नगर पालिका के सामने मुख्य सड़क से सटी रेलिंग तोड़ते हुए एक बोलेरो वाहन पार्क में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार तेज थी और अनियंत्रित होकर सीधे रेलिंग तोड़ते हुए पार्क में घुस गई।
गाड़ी के पार्क में घुसते ही वहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। वाहन चालक भी किसी बड़ी चोट से बच गया। राहत की बात यह रही कि पार्क में बच्चों या बुजुर्गों की अधिक भीड़ नहीं थी, वरना जनहानि की संभावना बन सकती थी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक वाहन को पार्क से हटाने की प्रक्रिया जारी थी
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!