महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
September 15, 2025
•
143 views
जनहित
उत्तराखंड: महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
नैनीताल। नगर महिला कांग्रेस, नैनीताल के तत्वावधान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस पर सोमवार को अयारपाटा स्थित नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा डॉ. भावना भट्ट के आवास पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉ. सरस्वती खेतवाल ने की, जबकि संचालन डॉ. भावना भट्ट ने किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, बढ़ते महिला अपराधों और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर नंदा देवी मेले में नगर पालिका द्वारा किए गए स्वच्छता कार्य के लिए डॉ. सरस्वती खेतवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
डॉ. भावना भट्ट ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है और अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय न मिलने पर आगामी 18 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे श्री रामसेवक सभा प्रांगण में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आशा भट्ट, लता तरुण, सुनीता आर्य, गीता मंडल, देवकी, अचला भट्ट, चंपा सनवाल और रईसा चिश्ती सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!