माँ नयना देवी व्यापार मंडल मल्लीताल ने किया पुनीत कार्य, 20 कोरोना संक्रमित बच्चों को पहुंचायी मदद
April 09, 2021
•
701 views
पर्यटन
उत्तराखंड: आज शुक्रवार को नैनीताल जिले में 22 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये। इसमें आंध्र से आए बच्चों के समुह में 20 बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया।
सीएमस श्री धामी और एसडीएम अनुराग जी के अनुरोध पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने तुरंत बच्चों के लिए टीशर्टस, पजामा, चप्पल, बिस्किट्स और फल और साबुन आदि की व्यवस्था करवायी। व्यापार मंडल संयोजक पुनीत टण्डन ने आगे भी अन्य प्रकार की मदद का भी आश्वासन दिया।आज माँ नयना देवी व्यापार मंडल के महेश अरोरा, सुमित खन्ना, गिरीश कांडपाल, तन्मय कांडपाल, राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, तरुण कांडपाल, रोमित साह, शैलेंद्र साह, अमित साह, ख़ुर्शीद हूसेन आदि इस पुनीत कार्य सम्मिलित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!